Problems In Income Tax New Website: नई इनकम टैक्स वेबसाइट ने कंपनियों की नाक में भी किया दम, जानिए उन्हें झेलनी पड़ रही हैं क्या परेशानियां!

 










इनकम टैक्स की नई वेबसाइट (Income Tax New Website) जब से लॉन्च हुई है, लोग परेशानी झेल रहे हैं। इससे ना सिर्फ आम आदमी परेशान हो रहा है, बल्कि बड़ी-बड़ी कंपनियां भी परेशान हो गई हैं। सबसे बड़ी दिक्कत तो इस बात की है कि अभी तक इन समस्याओं को कोई स्थाई हल भी नहीं निकाला जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर जल्द ही वेबसाइट बनाने वाली कंपनी इंफोसिस के साथ बातचीत के लिए बैठक रखी गई है। आइए जानते हैं कंपनियों को नई इनकम टैक्स वेबसाइट से क्या दिक्कत हो रही है।

किसी भी कंपनी को अगर रिटर्न फाइल करना है तो उसे डिजिटल सिग्नेचर की जरूरत होती है। नई इनकम टैक्स वेबसाइट पर पहले से लोड किए गए डिजिटल सिग्नेचर किसी वजह से नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में कंपनियों को फिर से डिजिटल सिग्नेचर रजिस्टर करने के लिए कहा गया है। हालांकि, कंपनियों ऐसा करने में भी दिक्कत आ रही है। वहीं नई-नई बनी फर्म और कंपनियों को ई-फाइलिंग के लिए अकाउंट बनाने में दिक्कत हो रही है और वह खुद को वेबसाइट पर रजिस्टर नहीं कर पा रही हैं।
अलग-अलग वित्त वर्षों के आईटीआर पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड नहीं हो रहे हैं।
फाइल किए जा चुके आईटीआर की रिसीप्ट डाउनलोड नहीं हो रही हैं।
वित्त वर्ष 2021 यानी असेसमेंट ईयर 2021-22 का आईटीआर फाइल नहीं हो रहा है।
पुरानी आउटस्टैंडिंग डिमांड भी नहीं दिखा रहा है।
रिफंड की रिक्वेस्ट नहीं डाली जा पा रही है।
26एएस फॉर्म देखने में दिक्कत हो रही है, जो बेहद जरूरी है।
अगर कैपेसिटी में 'self' सेलेक्ट कर के आईटीआर वेरिफिकेशन करने की कोशिश कर रहे हैं तो नाम गायब हो जा रहा है और वैलिडेशन एरर दिखा रहा है।
आईटीआर में संशोधन का विकल्प नहीं दिख रहा है।
मार्च 2021 में प्रोसेस हो चुके रिटर्न को भी अंडर प्रोसेसिंग दिखा रहा है।
असेसमेंट ईयर 2022 के लिए आयकर विभाग जावा स्क्रिप्ट ऑब्जेक्ट नोटेशन सुविधा (JSON utility) लाया है, लेकिन वेबसाइट पर अभी ये सुविधा दिख ही नहीं रही है।
जब भी कोई यूजर इनकम टैक्स की नई वेबसाइट पर लॉगिन कर रहा है तो कई बार लॉगिन फेल होने की समस्या आ रही है। कभी कभी वेबसाइट ये भी बता रही है कि पासवर्ड गलत है। अगर आप पासवर्ड बदलना चाहें तो फॉरगेट पासवर्ड (Forget Password) का विकल्प काम नहीं कर रहा है। अगर ये विकल्प काम कर भी जाए तो ओटीपी मिलने में दिक्कत हो रही है। यानी पासवर्ड को लेकर आपको तमाम परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
जब भी कोई यूजर इनकम टैक्स की नई वेबसाइट पर जाकर अपनी किसी जानकारी को वैलिडेट करना चाह रहा है तो उसे डेटा मिसमैच एरर दिख रहा है। इसका मतलब हुआ कि जो जानकारी यूजर ने डाली है, वह उसके पैन कार्ड के साथ मैच नहीं कर रही है, जबकि सब कुछ बिल्कुल सही डाला जा रहा है। वहीं पैन कार्ड से जुड़ी एक दूसरी दिक्कत ये आ रही है बहुत से पैन नंबर अमान्य बता रहा है, जबकि पुरानी वेबसाइट में सब कुछ ठीक चल रहा था।
आयकर विभाग ने 7 जून को रात तक इनकम टैक्स की नई वेबसाइट को लॉन्च किया था। इससे पहले नई वेबसाइट की लॉन्चिंग के लिए आयकर विभाग ने पुरानी वेबसाइट को 1 जून से 6 जून तक यानी 6 दिनों के लिए बंद किया हुआ था। लोग 7 जून को नई वेबसाइट का इंतजार सुबह से ही कर रहे थे। एक वक्त ऐसा आया कि लोगों के सब्र का बांध भी टूट गया और उन्होंने तमाम तरह के मीम्स भी शेयर करने शुरू कर दिए थे।

Source:https://navbharattimes.indiatimes.com/business/tax/tax-news/problems-in-income-tax-new-website-related-to-digital-signature-newly-incorporated-companies-also-facing-issue-while-registering/articleshow/83664408.cms

Download our App to get knowledge updates:: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.gstmitra

Join Our Telegram Channel for more updates:https://t.me/praveengst

Comments

Popular posts from this blog

Centre-State action to plug GST revenue leak

High inflation can help reduce your income tax liability. Here's how

IMPORTANT - INCOME TAX ALERT! Tasks you MUST finish before filing ITR - FULL LIST