ओम प्रकाश जायसवाल के यहां आयकर का छापा: आज दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, करोड़ों की कर चोरी की आशंका


 






आयकर विभाग की टीम जौनपुर के शाहगंज में भाजपा नेता व शराब कारोबारी ओम प्रकाश जायसवाल के घर डेरा जमाए हुए है। बृहस्पतिवार की सुबह से शुरू हुई विभाग की कार्रवाई आज दूसरे दिन भी जारी है। देर रात डेढ़ बजे एक गाड़ी से ओम प्रकाश जायसवाल की भयोहू व नगर पालिका परिषद शाहगंज की अध्यक्ष गीता जायसवाल को जेसीज चौराहे स्थित मकान से फार्म हाउस पर ले गई।

10 मिनट बाद दूसरी गाड़ी से उनके भाई प्रदीप जायसवाल को फार्म हाउस पर ले जाया गया। जहां सुबह से ही जांच पड़ताल चल रही। इधर, वाराणसी से ओम प्रकाश जायसवाल के मोहित अग्रवाल को देर रात शाहगंज लाया गया है। आयकर विभाग की टीम उनसे पूछताछ में जुटी है।

बता दें कि आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे ओम प्रकाश जायसवाल और उनके परिवार से जुड़े लोगों के जौनपुर के शाहगंज और वाराणसी स्थित आवासों और होटल, फैक्ट्री सहित कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। सुबह आठ बजे शुरू हुई कार्रवाई अब तक जारी है। टीम ने इस दौरान लेनदेन से जुड़े कागजात के साथ ही कंप्यूटर में दर्ज रिकार्ड, बैंक खातों के लेनदेन आदि की जांच की




Join Our Telegram Channel for more updates:https://t.me/praveengst


Comments

Popular posts from this blog

Centre-State action to plug GST revenue leak

IMPORTANT - INCOME TAX ALERT! Tasks you MUST finish before filing ITR - FULL LIST

High inflation can help reduce your income tax liability. Here's how