Rajasthan news :सेंट्रल GST की उदयपुर में बड़ी कार्रवाई, 8 करोड़ की घपले में पंजाब के व्यापारी को किया गिरफ्तार

 









सेंट्रल जीएसटी टीम ने रविवार को उदयपुर में एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिय़ा। यहां टीम ने फर्जी इन्वॉयसेस (fake invoice) के आधार पर आयरन स्क्रैप (iron scrap) का व्यापार में करते हुए करोड़ो की जीएसटी चोरी (GST evasion worth crores) कर रहे एक व्यापारी को गिरफ्तार किया। टीम ने पंजाब मूल के अनिल कुमार अरोड़ा उर्फ सेंटी को गिरफ्तार किया, जो इस गिरोह का मास्टरमाइंड भी है। दरअसल, अनिल फर्जी इनवॉयसेस बनाकर राजस्थान के कई शहरों से पंजाब (Punjab)में स्क्रैप का परिवहन करवा रहा था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सेंट्रल जीएसटी (Central GST investigation ) की टीम ने आरोपी अनिल कुमार पर 44 करोड़ के बिलों पर 7.97 करोड़ की जीएसटी चोरी भी पकड़ी हैं।

जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में जीएसटी टीम ने आयरन स्क्रैप से भरे 2 ट्रक भी पकड़े हैं, जिन पर करीब 16 लाख का टैक्स अलग से बनाया गया। जीएसटी टीम के अधिकारियों की मानें तो आरोपी मार्च महीने में पंजाब के पवन कुमार शर्मा के पकड़े जाने के बाद से राजस्थान में इस कारोबार की कमान संभाले हुए था। गिरफ्तारी के बाद सेंट्रल जीएसटी की टीम आरोपी को उदयपुर से जोधपुर न्यायालय (Jodhpur court ) में पेश करने ले गई है। टीम ने आरोपी के उदयपुर आवास से लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए है।

आरोपी अनिल बगैर बिल और बिना ई-वे बिल के ही आयरन स्क्रेप की खरीद-बेचान कर रहा था। यही नहीं इसके लिए उसने बालाजी सेल्स कॉपोरेशन और करनी एंटरप्राइजेज नाम की फर्मे भी बना रखी थी। आरोपी कम वक्त में ज्यादा कमाने के लालच में सरकार को जाने वाला करोड़ो रूपये का टैक्स बचाने के लिए यह सब कर रहा था।

Source:https://navbharattimes.indiatimes.com/state/rajasthan/udaipur/central-gst-team-big-action-in-udaipur-punjab-businessman-arrested-in-scam-8-crores/articleshow/84728979.cms

Download our App to get knowledge updates::: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.gstmitra


Join Our Telegram Channel for more updates:https://t.me/praveengst
















Comments

Popular posts from this blog

Income Tax Recruitment 2022 : 24 vacancies of MTS and other posts on offer.

Haryana first state to reimburse GST on Covid-related donations

Textile traders of Aligarh stages protest against GST hike from 5% to 12%