Income Tax Department Recruitment 2021: आयकर विभाग में निकली है इन पदों पर भर्ती, जानिए सभी डिटेल्स

 







Income Tax Department Recruitment 2021: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है. आयकर विभाग (Income Tax Department) में विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकली है. हालांकि ये सभी भर्तियां स्पोर्टसपर्सन (Meritorious Sportspersons) के लिए है.

आयकर विभाग (Income Tax Department) द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार आयकर विभाग के उत्तर प्रदेश (पूर्व) रीजन में इनकम टैक्स इन्सपेक्टर, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए भर्तियां (Income Tax Department Recruitment 2021) निकली हैं.

इच्छुक कैंडीडेट्स रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए 30 सितंबर, 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं. नार्थ ईस्ट, अंडमान निकोबार आईलैंड, लक्ष्यद्वीप, जम्मू और कश्मीर और केरल में रहने कैंडिडेट्स के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 8 अक्टूबर, 2021 है.
किन पदों पर कितनी है वैकेंसी

इनकम टैक्स इन्सपेक्टर - 3 पोस्ट
टैक्स असिस्टेंट - 13 पोस्ट
मल्टी टास्किंग स्टाफ - 12 पोस्ट

इनकम टैक्स इन्सपेक्टर (Income Tax Inspector) के लिए कैंडिडेट्स का किसी भी मान्यता प्राप्त सस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है.
टैक्स असिस्टेंट (Tax Assistant) पोस्ट के लिए डेटा एंट्री स्पीड 8000 की डिप्रेशन प्रति घंटे होना चाहिए इसके साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त सस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है
मल्टी टास्किंग स्टाफ (Multi Tasking Staff) के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त सस्थान से दसवीं पास होना चाहिए.
क्या है आयु सीमा

इनकम टैक्स इन्सपेक्टर के लिए कैंडिडेट्स की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
टैक्स असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए कैंडीडेट्स की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
कितनी होगी सैलरी

इनकम टैक्स इन्सपेक्टर - पे लेवल 7 (44,900रुपये से 1,42,400 रुपये तक).
टैक्स असिस्टेंट - पे लेवल 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक).
मल्टी टास्किंग स्टाफ - पे लेवल 1 (18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक).



Join Our Telegram Channel for more updates:https://t.me/praveengst















Comments

Popular posts from this blog

Haryana first state to reimburse GST on Covid-related donations

Centre-State action to plug GST revenue leak

High inflation can help reduce your income tax liability. Here's how