ITR Filing: CBDT ने Income Tax Return की इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग की डेडलाइन बढ़ाईं, जानें आखिरी तारीख
नई दिल्ली . केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने Income Tax Return की इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग की डेडलाइन बढ़ा दी है. इस संबंध में सीबीडीटी ने मंगलवार को एक सर्कुलर जारी किया. इनकम टैक्स फॉर्म की इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग में आने वाली मुश्किलों को देखते हुए आयकर अधिनियम, 1961 के तहत कुछ फॉर्म भरने की समय सीमा बढ़ाने की घोषणा की गई है.
इसकी वजह इनकम टैक्स पोर्टल incometax.gov.in पर टैक्सपयर्स के सामने आ रही मुश्किलें हैं. CBDT ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि टैक्सपेयर्स अब फॉर्म 15CC को 31 अगस्त तक दाखिल कर सकते हैं.
पहले लास्ट डेट 15 अगस्त थी
CBDT ने इन फॉर्मों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से दाखिल करने में टैक्सपेयर्स के सामने आने वाली कठिनाइयों को देखते हुए टैक्स दाखिल करने की तारीखों को बढ़ाने का फैसला किया है. CBDT ने पहले फैसला किया था कि टैक्सपेयर्स ऑथराइज्ड डीलर्स को मैनुअल फॉर्मेट में फॉर्म 15CA/15CB 15 अगस्त 2021 तक सब्मिट कर सकते थे.
CBDT ने आगे कहा कि अब इस तारीख को बढ़ाकर 31 अगस्त 2021 करने का फैसला किया गया है. इसलिए, अब टैक्सपेयर्स इन फॉर्म को ऑथराइज्ड डीलर्स को मैनुअल फॉर्मेट में 31 अगस्त 2021 तक जमा कर सकते हैं. इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के मुताबिक, फॉर्म 15CA और 15CB को इलेक्ट्रॉनिक तौर पर फाइलिंग करना होता है.
वर्तमान में, टैक्सपेयर्स फॉर्म 15CA के साथ फॉर्म 15CB में चार्टेड अकाउंटेंट सर्टिफिकेट को ई-फाइलिंग पोर्टल पर अपलोड करना होता है, जिसके बाद कॉपी अधिकृत डीलर के पास जमा करनी होती है. वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए फॉर्म नंबर वन में इक्वलाइजेशन लेवी स्टेटमेंट, जिसे 30 जून, 2021 को या उससे पहले दाखिल करना आवश्यक था, उसको 31 अगस्त, 2021 तक बढ़ा दिया गया है.
फॉर्म II SWF को भी 31 जुलाई, 2021 से बढ़ाकर 30 सितंबर, 2021
इनके अलावा, सीबीडीटी ने कुछ अन्य फॉर्मों की ई-फाइलिंग के दौरान आ रही परेशानियों को देखते हुए कुछ अन्य फॉर्म भरने की समय सीमा भी बढ़ा दी है. फॉर्म II SWF को भी 31 जुलाई, 2021 से बढ़ाकर 30 सितंबर, 2021 कर दिया गया है.
इनकम टैक्स के नए पोर्टल पर आने वाली दिक्कतों की वजह से टैक्सपेयर की परेशानी बढ़ गई है. नए पोर्टल पर टैक्स फाइलिंग में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. लिहाजा आईटीआर फाइलिंग में देरी हुई है.
Source:https://hindi.news18.com/news/business/itr-filing-cbdt-extends-deadline-for-electronic-filing-of-income-tax-return-know-the-last-date-pmgkp-3680680.html
Download our App to get knowledge updates::: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.gstmitra
Join Our Telegram Channel for more updates:https://t.me/praveengst

Comments
Post a Comment